Skip to Content

गुजराती बाज खेड़ावाल समाज, रायपुर



स्थानीय मंडल का नाम :- गुजराती बाज खेड़ावाल समाज

पता :- रायपुर

रजिस्ट्रेशन नं. :- 1346

वर्ष - 2002

संपत्ति का विवरण यदि कोई है तो :- निरंक

अध्यक्ष का नाम :- श्री अखिल धगट

सचिव का नाम :-  श्री कपिल भट्ट

निवासरत परिवारों की संख्या :- 53

आजीवन सदस्यों की संख्या :- निरंक

राम कृष्ण केयर हॉस्पिटल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन

दिनांक 16 अगस्त गुजराती बाजखेड़ावाल समाज, रायपुर मण्डल, के सभी सदस्य रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के नवनिर्मित कैंसर यूनिट के उ‌द्घाटन अवसर पर उपस्थित हुये। कैंसर यूनिट का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति देते हुए डॉ. संदीप दवे को अपनी शुभकामनाएं भेंट की तथा कैंसर भवन की अप्रतिम सुंदरता की भूरि- भूरि प्रशंसा की।

यह कैंसर यूनिट डॉ. संदीप दवे के ज्येष्ठ भ्राता स्व. प्रदीप दवे की स्मृति में बनवाया गया है, जिनका देहावसान दिनांक 04 मार्च 2022 को प्रोस्टेट कैंसर के फलस्वरूप हो गया था। यह यूनिट विभिन्न प्रकार के कैंसर की जांच एवं निदान हेतु विश्वस्तरीय अत्याधुनिक उपकरणों, यथा, Versa HD Linear Accelerator, Al Enabled PET CT, Bone Marrow Transplant suits, Tumour Board room एवं कौशल संपन्न विशेषज्ञों, यथा, Surgical Oncology, Medical Oncology, Radio Oncology, Nuclear Medicine, Plastic reconstructive Surgery, Day Care Chemo Beds की सेवाओं से परिपूर्ण है।